पंजाब के अमृतसर में दशहरे के मौके पर हुए हादसे में 58 लोगों की जान चली गई है. जोड़ा फाटक के पास लोग रेलवे ट्रेक पर खड़े होकर रावण दहन देख रहे थे. इसी दौरान वे ट्रेन की चपेट में आ गए. हादसे में 50 के करीब लोगों के घायल होने की भी खबर है. पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं. उन्होंने राज् य में एक दिन का राजकीय शोक भी घोषित किया है. ऐसे में शनिवार को स्कूल-कॉलेज और दफ्तर बंद रहेंगे. राज्य सरकार ने मृतकों के परिवार के लिए पांच लाख रुपये की सहायता राशि का ऐलान किया है. वहीं केंद्र सरकार ने दो लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा की है. घटना पर काफी राजनीति भी हो रही है. हादसे की जिम्मेदारी को लेकर भी आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गए हैं. रेलवे, स्थानीय प्रशासन और दशहरा आयोजन समिति की भूमिका शक के दायरे में है. रावण दहन की जगह को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. जिस जगह रावण का पुतला जलाया जा रहा था वह रेलवे ट्रेक से 70-80 मीटर ही दूर था. इसके चलते दहन देखने वाले लोग रेलवे ट्रेक पर भी खड़े थे. वहीं...