Skip to main content

भाजपा सरकार प्रयाग कुंभ पर खर्च करेगी 4000 करोड़, कुछ ऐसी चल रही हैं तैयारियां

उत्तर प्रदेश की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि प्रयाग कुंभ पर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार 3000 करोड़ रुपये खर्च कर रही है और यह खर्च 4000 करोड़ रुपये तक जा सकता है

भाजपा सरकार प्रयाग कुंभ पर खर्च करेगी 4000 करोड़, कुछ ऐसी चल रही हैं तैयारियां
प्रयाग कुंभ का खर्च 4000 करोड़ रु तक पहुंच सकता है : जोशी
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि प्रयाग कुंभ पर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार 3000 करोड़ रुपये खर्च कर रही है और यह खर्च 4000 करोड़ रुपये तक जा सकता है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 में प्रयाग में हुए कुंभ मेले के लिए तत्कालीन सरकार ने 700 करोड़ रुपये खर्च किए थे.

इलाहाबाद जिले में 12 माधव एवं परिक्रमा पथ के अंतर्गत स्थित मंदिर स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं के विकास कार्यों का शिलान्यास करने गंगापार जैतवार डीह गांव स्थित पड़िला महादेव मंदिर आईं जोशी ने कहा, "पिछले कुंभ में पिछली सरकार ने पर्यटन विभाग को कुल 3.25 करोड़ रुपये दिया था. इस बार केंद्र और प्रदेश ने मिलकर 86 करोड़ रुपये पर्यटन के विकास के लिए दिए हैं."

उन्होंने बताया कि 12 माधव और परिक्रमा पथ के अंतर्गत कुल 29 मंदिरों के आसपास 30 लाख रुपये खर्च कर सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी. श्रृंगवेरपुर धाम पर पर्यटन विभाग 29 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम कर रहा है. उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य की इच्छा श्रृंगवेरपुर में निषादराज की एक विशाल प्रतिमा लगवाने की है. इसका प्रस्ताव तैयार हो गया है और कभी भी स्वीकृति मिल सकती है.

कुंभ मेला इस बार बेहद खास, श्रद्धालुओं को मिलेगी हेलीकॉप्टर की सुविधा और रहने के लिए 5,000 कॉटेज

पर्यटन मंत्री ने कहा, "अयोध्या का सौंदर्यीकरण तेजी से किया जा रहा है. अबकी बार अयोध्या में 4-6 नवंबर को दीपोत्सव अनूठा होगा. गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में हमारा नाम जाने वाला है. सरयु नदी के घाट पर छह नवंबर को 15 सेकेंड के भीतर एक साथ तीन लाख दीप जलाए जाएंगे."

उन्होंने कहा, "दुनिया में जहां भी रामलीला होती है, हमने उन सब लोगों को बुलाया है कि आइये इन तीन दिनों में यहां अपनी रामलीला दिखाइये. रूस, कंबोडिया, श्रीलंका, त्रिनिडाड एंड टोबैगो से रामलीला की टीम अयोध्या आ रही है."
जोशी ने बताया, "कोरिया का अयोध्या के साथ बड़ा गहरा संबंध है. अयोध्या की रानी, कोरिया की महारानी हुई थीं जिनका नाम क्वीन हो रख दिया था, कोरिया के लोगों ने. वहां की सरकार क्वीन हो के नाम से एक स्मारक का शिलान्यास करेगी जिसका नक्शा पास हो चुका है. कोरिया के संस्कृति मंत्री के साथ सैकड़ों लोग अयोध्या का दीपोत्सव देखने आ रहे हैं."


मंत्री ने कहा कि दीपोत्सव के दौरान वाटर शो का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें 15 मिनट के भीतर पानी के फौव्वारे पर राम की कथा दिखाई जाएगी. हमारे मुख्यमंत्री ने आदेश किया है कि इस बार जो लाइट लगेगी, वह उतारी नहीं जाएगी और अयोध्या निरंतर जगमगाएगा.

Comments

Popular posts from this blog

दीपिका ने शेयर की अपनी फोटो, तो रणवीर ने किया ये Naughty कमेंट

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आज कल एक दूसरे पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। हालांकि ये प्यार अभी सोशल मीडिया के जरिए बरसाया जा रहा है। अब देखिए न हाल ही में दीपिका ने अपनी एक फोटो शेयर की और लिखा, 'मार्क जेकोब्स ने एक बार कहा था कि जो हमें पसंद है चलो उसे करें और उसे बहुत ज्यादा करें। दीपिका की इस फोटो पर उन्हें कई कमेंट आए जिनमें से एक रणवीर सिंह का भी था। रणवीर ने इस पर अपने अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा, 'मार्क सही कहते हैं, हमें बहुत ज्यादा करने की जरूरत है।' जब रणवीर की फोटो देख दीपिका ने कहा NO वैसे बता दें कि पिछले कुछ दिनों से दोनों ही एक दूसरी की फोटो पर कई कमेंट करते रहते हैं। अभी हाल ही में रणवीर ने अपने बचपन की एक फनी फोटो शेयर की थी। रणवीर की इस फोटो पर कई स्टार्स ने कमेंट किए थे, लेकिन दीपिका ने तो इस फोटो को देखकर सीधा 'नो' कह दिया था। इस दिन हो सकती है दोनों की शादी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों 10 नवंबर को शादी कर सकते हैं। दोनों स्विट्जरलैंड या इटली जाकर शादी रचा सकते हैं। खबर ये भी ह...

The Maha Kumbh Mela: A Spiritual Journey

The Maha Kumbh Mela: A Spiritual Journey      Maha Kumbh Mela, held every 12 years, is one of the largest religious gatherings in the world, attracting millions of pilgrims and tourists from across the globe. This grand festival is a confluence of spirituality, culture, and tradition, celebrated at four sacred rivers: the Ganges, Yamuna, Godavari, and Saraswati. The event is not just a religious pilgrimage; it is a vibrant tapestry of rituals, beliefs, and communal harmony that showcases the rich cultural heritage of India. Historical Significance The origins of the Kumbh Mela can be traced back to ancient Hindu mythology. According to legend, the gods and demons churned the ocean of milk to obtain the nectar of immortality, known as "amrit." During this process, four drops of nectar fell at four locations: Prayagraj (formerly Allahabad), Haridwar, Ujjain, and Nashik. These sites became the focal points for the Kumbh Mela, where devotees gather to take a holy dip in the s...

दीपिका और रणवीर ने ट्विटर पर बताई शादी की तारीख

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस दीपिका  पादुकोण और रणवीर सिंह के फैन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। काफी वक्त से इनकी शादी चर्चा का विषय बनी हुई थी और आखिरकार आज दोनों ने शादी की तारीख का भी ऐलान कर दिया। जी हां, बॉलिवुड का यह रोमांटिक कपल इसी साल 14-15 नवंबर को शादी के  पिका और रणवीर ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। दोनों ने शादी का कार्ड ट्विटर पर शेयर किया है जिसमें शादी की तारीख लिखी है। यह हिन्दी और अंग्रेजी, दोनों ही भाषा में शेयर किया गया है। Ranveer Singh ✔ @RanveerOfficial 4:03 PM - Oct 21, 2018 50K 11.5K people are talking about this Twitter Ads info and privacy सूत्रों के अनुसार, चूंकि यह मौका दीपिका और रणवीर के लिए बेहद खास है, इसलिए इस शादी में सिर्फ दोनों के खास दोस्त और परिवारवाले शामिल होंगे। खबरों की मानें तो शादी इटली के लेक कोमो में होगी। हालांकि रणवीर और दीपिका भारत आने पर दो रिसेप्शन रखेंगे। एक रिसेप्शन मुंबई में तो वहीं दूसरा दीपिका के होम टाउन बेंगलुरु में। आपको मालूम ही होगा...