Skip to main content

Posts

Showing posts with the label allahabad highcourt news

कुंभ से पहले प्रयागराज से 8 शहरों के लिए हवाई सेवाएं शुरू करेगा इंडिगो

कुम्भ से पहले इंडिगो प्रयागराज से आठ शहरों को लिए  हवाई सेवा शुरू  करने जा रही है. जबकि आज से प्रयागराज और बेंगलुरु के लिए हवाई सेवा से प्रारम्भ हो जाएगी. जिसका शुभारंभ बम्हरौली एयरपोर्ट पर प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी करेंगे. साथ ही इंडिगो कुंभ से पहले कोलकाता, पुणे और रायपुर के लिए भी हवाई सेवा शुरू करेगी. बता दें कि रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (आरसीएस) के तहत दूसरे दौर की बिडिंग में यूपी के नौ एयरपोर्ट एवं 22 एयर रूट का चयन हुआ है. इसमें प्रयागराज से 13 शहरों के लिए विमान सेवा शुरू होनी है. जेट एयरवेज ने पहले से ही प्रयागराज से लखनऊ, पटना, नागपुर और इंदौर के बीच हवाई सेवा शुरू कर दी है. बेंगलुरु हवाई सेवा शुरु होने के साथ ही प्रयागराज छह शहरों से जुड़ जायेगा. यही नहीं, कुम्भ मेले से पहले प्रयागराज को कई अन्य शहरों से भी हवाई सेवा से जोड़े जाने की तैयारी चल रही है. मंगलवार को छोड़कर इंडिगो की ये फ्लाइट हर दिन शाम चार बजकर 40 मिनट पर बम्हरौली एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए रवाना होगी

इलाहाबाद का नाम बदलने के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती

फाइल फोटो: इलाहाबाद हाई कोर्ट प्रयागराज   उत्तर प्रदेश में   इलाहाबाद   का नाम बदलकर प्रयागराज करने के राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ इलाहाबाद   हाई कोर्ट   में याचिका दाखिल की गई है। अधिवक्ता सुनीता शर्मा ने यह जनहित याचिका दाखिल की है। याचिका में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी पक्षकार बनाया गया है।   याची के अधिवक्ता विजय चन्द्र  श्रीवास्तव ने बताया, 'पहले 'इला' के नाम से 'इलावास' बसाया गया   था, जिसे बाद में इलाहाबाद कहा जाने लगा। लोग सैकड़ों साल से प्रयाग को इलाहाबाद के नाम से जानते हैं।' याचिका में अर्द्धकुंभ को कुंभ घोषित करने पर भी आपत्ति की गई है। 18 अक्टूबर 2018 को जारी की गई अधिसूचना को भी याचिका को चुनौती दी गई है। इसी अधिसूचना में राज्य सरकार द्वारा इलाहाबाद का नाम प्रयागराज घोषित किया गया था।   गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की मौजूदा योगी आदित्यनाथ सरकार ने 18 अक्टूबर को अधिसूचना जारी करके ऐलान किया था कि इलाहाबाद को अब प्रयागराज के नाम से जाना जाएगा। इस परिवर्तन के पीछे सरकार का तर्क था कि पहले इस शहर का नाम प्रयाग ही ...