Skip to main content

रेलवे, जिला प्रशासन या दशहरा आयोजन समिति- अमृतसर ट्रेन एक्‍सीडेंट का दोषी कौन?

पंजाब के अमृतसर में दशहरे के मौके पर हुए हादसे में 58 लोगों की जान चली गई है. जोड़ा फाटक के पास लोग रेलवे ट्रेक पर खड़े होकर रावण दहन देख रहे थे. इसी दौरान वे ट्रेन की चपेट में आ गए. हादसे में 50 के करीब लोगों के घायल होने की भी खबर है. पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं. उन्‍होंने राज्‍
य में एक दिन का राजकीय शोक भी घोषित किया है. ऐसे में शनिवार को स्‍कूल-कॉलेज और दफ्तर बंद रहेंगे. राज्‍य सरकार ने मृतकों के परिवारके लिए पांच लाख रुपये की सहायता राशि का ऐलान किया है. वहीं केंद्र सरकार ने दो लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा की है. घटना पर काफी राजनीति भी हो रही है.

हादसे की जिम्‍मेदारी को लेकर भी आरोप-प्रत्‍यारोप भी तेज हो गए हैं. रेलवे, स्‍थानीय प्रशासन और  दशहरा आयोजन समिति की भूमिका शक के दायरे में है. रावण दहन की जगह को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. जिस जगह रावण का पुतला जलाया जा रहा था वह रेलवे ट्रेक से 70-80 मीटर ही दूर था. इसके चलते दहन देखने वाले लोग रेलवे ट्रेक पर भी खड़े थे. वहीं पुतले में आग लगाए जाने के बाद पटाखों की आवाज के चलते भी भगदड़ मची. ठीक इसी समय पर ट्रेन आ गई और लोग उसकी चपेट में आ गए.

दशहरा आयोजन समिति : रावण दहन आयोजन समिति की भूमिका पर सबसे ज्‍यादा सवाल उठ रहे हैं. समिति ने रेलवे ट्रेक के पास रावण दहन क्‍यों कराया, जबकि पता था कि दशहरा साल में एक बार आता है और ऐसे में काफी संख्‍या में लोग आएंगे. इसके अलावा आने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए भी कोई उपाय नहीं थे. लोग रेलवे ट्रेक पर खड़े थे जो कि मौत को बुलावा देना था. बताया जा रहा है कि हर साल इसी जगह पर रावण दहन होता है. इससे साफ होता है कि कई सालों से लोगों की जान दांव पर लगाई जा रही थी. यह भी साफ नहीं है कि क्‍या रेलवे को इस बारे में बताया गया था या नहीं.

जिला प्रशासन: रेलवे ट्रेक के पास रावण दहन की अनुमति अगर जिला प्रशासन से मिली है तो यह बड़ी खामी है. हादसे से साफ होता है कि प्रशासन ने सुरक्षा व्‍यवस्‍था को लेकर गंभीरता नहीं बरती. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने भी लोगों को रेलवे ट्रेक से हटाने के लिए कुछ नहीं किया. इन लापरवाहियों का नतीजा इस हादसे के रूप में सामने आया.

Comments

Popular posts from this blog

दीपिका ने शेयर की अपनी फोटो, तो रणवीर ने किया ये Naughty कमेंट

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आज कल एक दूसरे पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। हालांकि ये प्यार अभी सोशल मीडिया के जरिए बरसाया जा रहा है। अब देखिए न हाल ही में दीपिका ने अपनी एक फोटो शेयर की और लिखा, 'मार्क जेकोब्स ने एक बार कहा था कि जो हमें पसंद है चलो उसे करें और उसे बहुत ज्यादा करें। दीपिका की इस फोटो पर उन्हें कई कमेंट आए जिनमें से एक रणवीर सिंह का भी था। रणवीर ने इस पर अपने अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा, 'मार्क सही कहते हैं, हमें बहुत ज्यादा करने की जरूरत है।' जब रणवीर की फोटो देख दीपिका ने कहा NO वैसे बता दें कि पिछले कुछ दिनों से दोनों ही एक दूसरी की फोटो पर कई कमेंट करते रहते हैं। अभी हाल ही में रणवीर ने अपने बचपन की एक फनी फोटो शेयर की थी। रणवीर की इस फोटो पर कई स्टार्स ने कमेंट किए थे, लेकिन दीपिका ने तो इस फोटो को देखकर सीधा 'नो' कह दिया था। इस दिन हो सकती है दोनों की शादी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों 10 नवंबर को शादी कर सकते हैं। दोनों स्विट्जरलैंड या इटली जाकर शादी रचा सकते हैं। खबर ये भी ह...

The Maha Kumbh Mela: A Spiritual Journey

The Maha Kumbh Mela: A Spiritual Journey      Maha Kumbh Mela, held every 12 years, is one of the largest religious gatherings in the world, attracting millions of pilgrims and tourists from across the globe. This grand festival is a confluence of spirituality, culture, and tradition, celebrated at four sacred rivers: the Ganges, Yamuna, Godavari, and Saraswati. The event is not just a religious pilgrimage; it is a vibrant tapestry of rituals, beliefs, and communal harmony that showcases the rich cultural heritage of India. Historical Significance The origins of the Kumbh Mela can be traced back to ancient Hindu mythology. According to legend, the gods and demons churned the ocean of milk to obtain the nectar of immortality, known as "amrit." During this process, four drops of nectar fell at four locations: Prayagraj (formerly Allahabad), Haridwar, Ujjain, and Nashik. These sites became the focal points for the Kumbh Mela, where devotees gather to take a holy dip in the s...

दीपिका और रणवीर ने ट्विटर पर बताई शादी की तारीख

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस दीपिका  पादुकोण और रणवीर सिंह के फैन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। काफी वक्त से इनकी शादी चर्चा का विषय बनी हुई थी और आखिरकार आज दोनों ने शादी की तारीख का भी ऐलान कर दिया। जी हां, बॉलिवुड का यह रोमांटिक कपल इसी साल 14-15 नवंबर को शादी के  पिका और रणवीर ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। दोनों ने शादी का कार्ड ट्विटर पर शेयर किया है जिसमें शादी की तारीख लिखी है। यह हिन्दी और अंग्रेजी, दोनों ही भाषा में शेयर किया गया है। Ranveer Singh ✔ @RanveerOfficial 4:03 PM - Oct 21, 2018 50K 11.5K people are talking about this Twitter Ads info and privacy सूत्रों के अनुसार, चूंकि यह मौका दीपिका और रणवीर के लिए बेहद खास है, इसलिए इस शादी में सिर्फ दोनों के खास दोस्त और परिवारवाले शामिल होंगे। खबरों की मानें तो शादी इटली के लेक कोमो में होगी। हालांकि रणवीर और दीपिका भारत आने पर दो रिसेप्शन रखेंगे। एक रिसेप्शन मुंबई में तो वहीं दूसरा दीपिका के होम टाउन बेंगलुरु में। आपको मालूम ही होगा...