Skip to main content

कुंभ: तैयारियों के लिए 30 नवम्बर तक की डेडलाइन, 15 हजार करोड़ की सौगात देंगे पीएम

कुंभ: तैयारियों के लिए 30 नवम्बर तक की डेडलाइन, 15 हजार करोड़ की सौगात देंगे पीएम

फाइल फोटो
इलाहाबाद
कुंभ की तैयारियों को रफ्तार देने के लिए खुद कमान संभाल चुके सीएम योगी आदित्यनाथ ने दो दिनों तक इलाहाबाद में रहकर विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और संतों से मुलाकात की। सीएम ने बताया कि उन्होंने कुंभ से जुड़े विकास कार्यों को पूरा करने के लिए 30 नवंबर की डेडलाइन तय कर दी है। बताया जा रहा है कि यहां करीब पंद्रह हजार करोड़ की लागत से 443 कार्यों को पूरा करने के बाद दिसंबर के पहले सप्ताह में पीएम नरेन्द्र मोदी से इसका लोकार्पण भी कराया जाएगा। इसके लिए प्रधानमंत्री को आमंत्रण भेजा गया है।
टॉप कॉमेंट
मोदी जी अपनी जेब से देंगे क्या? ये जनता के खून पसीने की कमाई है.

इलाहाबाद में मीडिया से बात करते हुए सीएम ने कहा कि कुंभ मेला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के न्यू इंडिया के सपने को साकार करने का संदेश देगा। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला देश और दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन है। सीएम ने कहा कि इस बार कुंभ मेले से स्वच्छता, समरसता और भारत की समृद्धि का भी संदेश पूरे देश और दुनिया में जाएगा।

सीएम ने कहा कि पहले यहां विकास कार्यों को पूरा करने की समय सीमा 15 नवम्बर तय की गयी थी लेकिन अब इसे बढ़ाकर 30 नवम्बर कर दिया गया है। योगी ने दावा किया कि कुंभ से जुड़े सभी स्थायी निर्माण और विकास कार्य 30 नवम्बर तक हर हाल में पूरे होंगे। सीएम ने कहा कि प्राचीन वेणी माधव मंदिर, भारद्वाज आश्रम, अक्षयवट, सरस्वती कूप में लोगों के पूजा अर्चना की व्यवस्था हो रही है। योगी ने कहा कि प्रयागराज की परंपरा से जुड़ा एक म्यूजियम भी बनेगा।

योगी ने कहा कि देश भर के छह लाख गांवों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जहां रैन बसेरे बनेंगे, वहीं दुनिया के 192 देशों से आने वाले पर्यटकों के लिए अरैल में टेंट सिटी बसाई जा रही है। सीएम ने कहा कि पहली बार कुंभ और स्वच्छता का लोगो बना है और कुंभ की वेबसाइट भी बनाई गई है। सीएम ने मीडिया और समाज के लोगों से अपील भी की कि वे इस आयोजन से जुड़ कर इसे सफल बनाएं।

सीएम को दिखाया काला झंडा, पुलिस ने दबोचा
एसपी के एक कार्यकर्ता ने रविवार को अरैल इलाके में निरीक्षण के दौरान सीएम को काला झंडा दिखाया। बताया जा रहा है कि इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किए जाने से वह नाराज था। शिव यादव नामक यह युवक पुलिस के बीच से निकलकर सीएम के वाहन के पास तक पहुंच गया और पुलिसकर्मी देखते रह गए। बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

'इलाहाबाद की पहचान भरद्वाज मुनि से'

सीएम ने भारद्वाज पार्क और आश्रम का भी निरीक्षण किया और कहा कि प्रयागराज की पहचान महर्षि भारद्वाज से बनती है। उन्होंने कहा कि इस धरती पर उनका आश्रम रहा है। ऐसे में उनके नाम पर बनाए जाने वाले भव्य पार्क में उनकी विशाल प्रतिमा लगाई जाए। 

Comments

Popular posts from this blog

दीपिका ने शेयर की अपनी फोटो, तो रणवीर ने किया ये Naughty कमेंट

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आज कल एक दूसरे पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। हालांकि ये प्यार अभी सोशल मीडिया के जरिए बरसाया जा रहा है। अब देखिए न हाल ही में दीपिका ने अपनी एक फोटो शेयर की और लिखा, 'मार्क जेकोब्स ने एक बार कहा था कि जो हमें पसंद है चलो उसे करें और उसे बहुत ज्यादा करें। दीपिका की इस फोटो पर उन्हें कई कमेंट आए जिनमें से एक रणवीर सिंह का भी था। रणवीर ने इस पर अपने अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा, 'मार्क सही कहते हैं, हमें बहुत ज्यादा करने की जरूरत है।' जब रणवीर की फोटो देख दीपिका ने कहा NO वैसे बता दें कि पिछले कुछ दिनों से दोनों ही एक दूसरी की फोटो पर कई कमेंट करते रहते हैं। अभी हाल ही में रणवीर ने अपने बचपन की एक फनी फोटो शेयर की थी। रणवीर की इस फोटो पर कई स्टार्स ने कमेंट किए थे, लेकिन दीपिका ने तो इस फोटो को देखकर सीधा 'नो' कह दिया था। इस दिन हो सकती है दोनों की शादी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों 10 नवंबर को शादी कर सकते हैं। दोनों स्विट्जरलैंड या इटली जाकर शादी रचा सकते हैं। खबर ये भी ह...

दीपिका और रणवीर ने ट्विटर पर बताई शादी की तारीख

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस दीपिका  पादुकोण और रणवीर सिंह के फैन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। काफी वक्त से इनकी शादी चर्चा का विषय बनी हुई थी और आखिरकार आज दोनों ने शादी की तारीख का भी ऐलान कर दिया। जी हां, बॉलिवुड का यह रोमांटिक कपल इसी साल 14-15 नवंबर को शादी के  पिका और रणवीर ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। दोनों ने शादी का कार्ड ट्विटर पर शेयर किया है जिसमें शादी की तारीख लिखी है। यह हिन्दी और अंग्रेजी, दोनों ही भाषा में शेयर किया गया है। Ranveer Singh ✔ @RanveerOfficial 4:03 PM - Oct 21, 2018 50K 11.5K people are talking about this Twitter Ads info and privacy सूत्रों के अनुसार, चूंकि यह मौका दीपिका और रणवीर के लिए बेहद खास है, इसलिए इस शादी में सिर्फ दोनों के खास दोस्त और परिवारवाले शामिल होंगे। खबरों की मानें तो शादी इटली के लेक कोमो में होगी। हालांकि रणवीर और दीपिका भारत आने पर दो रिसेप्शन रखेंगे। एक रिसेप्शन मुंबई में तो वहीं दूसरा दीपिका के होम टाउन बेंगलुरु में। आपको मालूम ही होगा...

इलाहाबाद का नाम बदलने के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती

फाइल फोटो: इलाहाबाद हाई कोर्ट प्रयागराज   उत्तर प्रदेश में   इलाहाबाद   का नाम बदलकर प्रयागराज करने के राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ इलाहाबाद   हाई कोर्ट   में याचिका दाखिल की गई है। अधिवक्ता सुनीता शर्मा ने यह जनहित याचिका दाखिल की है। याचिका में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी पक्षकार बनाया गया है।   याची के अधिवक्ता विजय चन्द्र  श्रीवास्तव ने बताया, 'पहले 'इला' के नाम से 'इलावास' बसाया गया   था, जिसे बाद में इलाहाबाद कहा जाने लगा। लोग सैकड़ों साल से प्रयाग को इलाहाबाद के नाम से जानते हैं।' याचिका में अर्द्धकुंभ को कुंभ घोषित करने पर भी आपत्ति की गई है। 18 अक्टूबर 2018 को जारी की गई अधिसूचना को भी याचिका को चुनौती दी गई है। इसी अधिसूचना में राज्य सरकार द्वारा इलाहाबाद का नाम प्रयागराज घोषित किया गया था।   गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की मौजूदा योगी आदित्यनाथ सरकार ने 18 अक्टूबर को अधिसूचना जारी करके ऐलान किया था कि इलाहाबाद को अब प्रयागराज के नाम से जाना जाएगा। इस परिवर्तन के पीछे सरकार का तर्क था कि पहले इस शहर का नाम प्रयाग ही ...