Skip to main content

Posts

Showing posts with the label train accident helpline no.

Amritsar Train Accident: पटरी पर रेलवे के इतिहास का सबसे बड़ा हादसा, जानिये कब और कहां कितने लोगों ने गंवाई जान...

Amritsar Train Accident: अमृतसर में बड़ा ट्रेन हादसा. नई दिल्ली:  पंजाब के अमृतसर (Amritsar train accident) में दशहरे के दिन रावण दहन देखने आए लोगों के लिए किसी खौफनाक दिन से कम नहीं रहा. शुक्रवार की शाम रावन दहन के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से अब तक 61 लोगों की मौत हो गई है और 100 से अधिक लोग घायल हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है. दरअसल, अमृतसर के जोड़ा फाटक के पास शुक्रवार की शाम दशहरा (dussehra 2018) के मौके पर रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी थी. लोग रेल की पटरियों पर खड़े होकर रावण दहन देख रहे थे, तभी अचानक तेज रफ्तार में ट्रेन आई और सैकड़ों लोगों को कुचलती हुई चली गई. ट्रेन जालंधर से अमृतसर आ रही थी तभी जोड़ा फाटक पर यह हादसा हुआ. बता दें कि रेल पटरी पर होने वाला यह हादसा रेलवे के इतिहास की सबसे भीषण दुर्घटनाओं में शामिल हो गई है.   मामले से जुड़ी अहम जानकारियां : 4 जून 2002:  उत्तर प्रदेश में कासगंज फाटक को पार करते समय एक यात्री बस की कानपुर-कासगंज एक्सप्रेस टक्कर हुई. हादसे में 30 लोगों की मौत हो गई और 29 अन्य घायल हो ...

रेलवे, जिला प्रशासन या दशहरा आयोजन समिति- अमृतसर ट्रेन एक्‍सीडेंट का दोषी कौन?

पंजाब के अमृतसर में दशहरे के मौके पर हुए  हादसे में 58 लोगों की जान चली  गई है. जोड़ा फाटक के पास लोग रेलवे ट्रेक पर खड़े होकर रावण दहन देख रहे थे. इसी दौरान वे  ट्रेन की चपेट  में आ गए. हादसे में 50 के करीब लोगों के घायल होने की भी खबर है. पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं. उन्‍होंने राज्‍ य में एक दिन का राजकीय शोक भी घोषित किया है. ऐसे में शनिवार को स्‍कूल-कॉलेज और दफ्तर बंद रहेंगे. राज्‍य सरकार ने  मृतकों के परिवार के लिए पांच लाख रुपये की सहायता राशि का ऐलान किया है. वहीं केंद्र सरकार ने दो लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा की है. घटना पर काफी राजनीति भी हो रही है. हादसे की जिम्‍मेदारी  को लेकर भी आरोप-प्रत्‍यारोप भी तेज हो गए हैं.  रेलवे, स्‍थानीय प्रशासन और  दशहरा आयोजन समिति  की भूमिका शक के दायरे में है. रावण दहन की जगह को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. जिस जगह रावण का पुतला जलाया जा रहा था वह रेलवे ट्रेक से 70-80 मीटर ही दूर था. इसके चलते दहन देखने वाले लोग रेलवे ट्रेक पर भी खड़े थे. वहीं...

Amritsar Train Accident : मरते-मरते यूं 'रावण' ने बचाई कइयों की जान, पीछे छोड़ गया विधवा मां, पत्नी और 8 महीने का मासूम

Amritsar Train Accident: अमृतसर ट्रेन हादसे की चपेट में सिर्फ दर्शक ही नहीं बल्कि खुद रावण का किरदार निभा रहे दलबीर सिंह भी आ गए. लोगों की जान बचाते-बचाते दलबीर सिंह खुद भी अपनी जान गवां बैठे. अमृतसर हादसा : रामलीला में 'रावण' का किरदार निभाने वाला दलबीर सिंह मरते-मरते बचा गया कइयों की जान नई दिल्ली:  Amritsar Train Accident:  अमृतसर में दशहरे के दिन बहुत बड़ा ट्रेन हादसा हुआ. इस दौरान रामलीला देखने आए कई लोगों को दो ट्रेनों ने अपनी चपेट में ले लिया. कोई अपने बच्चों के साथ इस मेले में पहुंचा था तो कोई अपने माता-पिता के साथ यहां रावण वध देखने आया था, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि यह उनकी ज़िंदगी की आखिरी रामलीला होगी और रावण वध के साथ-साथ वह खुद भी अपनी जान गवां बैठेंगे. वहीं, इस हादसे की चपेट में सिर्फ दर्शक ही नहीं बल्कि खुद रावण का किरदार निभा रहे दलबीर सिंह भी आ गए. लोगों की जान बचाते-बचाते दलबीर सिंह खुद भी अपनी जान गवां बैठे. हादसे के कुछ मिनट पहले ही वो रामलीला खत्म कर अपने घर अपने 8 महीने के बेटे से मिलने निकल चुके थे. लेकिन प...