Skip to main content

इलाहाबाद का नाम बदलने पर कांग्रेस को ऐतराज, कहा- इतिहास पर पड़ेगा असर

कांग्रेस ने इलाहाबाद का नाम बदलने के फैसले का विरोध किया है. कांग्रेस का कहना है कि इलाबाहाद में जहां कुंभ लगता है उस जगह को पहले से प्रयागराज कहा जाता है. और अगर उत्तर प्रदेश सरकार शहर का नाम बदलना के लिए उतनी ही उत्सुक हैं तो इस जगह को अलग शहर बना देना चाहिए लेकिन इलाहाबाद का नाम नहीं बदला जाना चाहिए.

इस मामले पर बात करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार सिंह ने कहा कि इलाहाबाद का  नाम बदलने से इससे जुड़े इतिहास पर भी असर पड़ेगा.
कांग्रेस ने दिए ये तर्क
ओंकार सिंह ने बताया कि आजादी की लड़ाई के दौरान इलाहाबाद प्रेरणा का एक मुख्य केंद्र रहा था. उन्होंने कहा कि 1888, 1892 और 1910 में कांग्रेस महाधिवेशन यहीं हुआ था. इसी शहर से देश को अपना पहला प्रधानमंत्री मिला. इसके अलावा अगर इलाहाबाद का नाम बदला गया तो इलाहाबाद यूनिवर्सिटी अपनी पहचान खो देगी.
बीजेपी ने क्या कहा?
वहीं दूसरी तरफ बीजेपी ने योगी सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी है. बीजेपी प्रवक्ता मनोज मिश्रा ने बताया कि ये घोषणा लाखों लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखकर की गई है. उन्होंने कहा कि 'अकबर की निशानी को मिटाकर पौराणिक नाम देना श्रेयस्कर है.'
सीएम योगी ने किया था ऐलान
दरअसल रविवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज करने का ऐलान किया था. योगी आदित्यनाथ ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में संतों और अन्य गणमान्य लोगों ने इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किए जाने का प्रस्ताव रखा था जिसे सरकार की ओर से पहले ही प्रयागराज मेला प्राधिकरण का गठन करते समय मंजूरी दी जा चुकी है. अब प्रदेश के राज्यपाल ने भी इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति दे दी है. उन्होंने आगे कहा कि यह प्रयास होगा कि जल्द से जल्द इलाहाबाद का नाम प्रयागराज हो जाए.

Comments

Popular posts from this blog

दीपिका ने शेयर की अपनी फोटो, तो रणवीर ने किया ये Naughty कमेंट

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आज कल एक दूसरे पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। हालांकि ये प्यार अभी सोशल मीडिया के जरिए बरसाया जा रहा है। अब देखिए न हाल ही में दीपिका ने अपनी एक फोटो शेयर की और लिखा, 'मार्क जेकोब्स ने एक बार कहा था कि जो हमें पसंद है चलो उसे करें और उसे बहुत ज्यादा करें। दीपिका की इस फोटो पर उन्हें कई कमेंट आए जिनमें से एक रणवीर सिंह का भी था। रणवीर ने इस पर अपने अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा, 'मार्क सही कहते हैं, हमें बहुत ज्यादा करने की जरूरत है।' जब रणवीर की फोटो देख दीपिका ने कहा NO वैसे बता दें कि पिछले कुछ दिनों से दोनों ही एक दूसरी की फोटो पर कई कमेंट करते रहते हैं। अभी हाल ही में रणवीर ने अपने बचपन की एक फनी फोटो शेयर की थी। रणवीर की इस फोटो पर कई स्टार्स ने कमेंट किए थे, लेकिन दीपिका ने तो इस फोटो को देखकर सीधा 'नो' कह दिया था। इस दिन हो सकती है दोनों की शादी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों 10 नवंबर को शादी कर सकते हैं। दोनों स्विट्जरलैंड या इटली जाकर शादी रचा सकते हैं। खबर ये भी ह...

The Maha Kumbh Mela: A Spiritual Journey

The Maha Kumbh Mela: A Spiritual Journey      Maha Kumbh Mela, held every 12 years, is one of the largest religious gatherings in the world, attracting millions of pilgrims and tourists from across the globe. This grand festival is a confluence of spirituality, culture, and tradition, celebrated at four sacred rivers: the Ganges, Yamuna, Godavari, and Saraswati. The event is not just a religious pilgrimage; it is a vibrant tapestry of rituals, beliefs, and communal harmony that showcases the rich cultural heritage of India. Historical Significance The origins of the Kumbh Mela can be traced back to ancient Hindu mythology. According to legend, the gods and demons churned the ocean of milk to obtain the nectar of immortality, known as "amrit." During this process, four drops of nectar fell at four locations: Prayagraj (formerly Allahabad), Haridwar, Ujjain, and Nashik. These sites became the focal points for the Kumbh Mela, where devotees gather to take a holy dip in the s...

दीपिका और रणवीर ने ट्विटर पर बताई शादी की तारीख

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस दीपिका  पादुकोण और रणवीर सिंह के फैन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। काफी वक्त से इनकी शादी चर्चा का विषय बनी हुई थी और आखिरकार आज दोनों ने शादी की तारीख का भी ऐलान कर दिया। जी हां, बॉलिवुड का यह रोमांटिक कपल इसी साल 14-15 नवंबर को शादी के  पिका और रणवीर ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। दोनों ने शादी का कार्ड ट्विटर पर शेयर किया है जिसमें शादी की तारीख लिखी है। यह हिन्दी और अंग्रेजी, दोनों ही भाषा में शेयर किया गया है। Ranveer Singh ✔ @RanveerOfficial 4:03 PM - Oct 21, 2018 50K 11.5K people are talking about this Twitter Ads info and privacy सूत्रों के अनुसार, चूंकि यह मौका दीपिका और रणवीर के लिए बेहद खास है, इसलिए इस शादी में सिर्फ दोनों के खास दोस्त और परिवारवाले शामिल होंगे। खबरों की मानें तो शादी इटली के लेक कोमो में होगी। हालांकि रणवीर और दीपिका भारत आने पर दो रिसेप्शन रखेंगे। एक रिसेप्शन मुंबई में तो वहीं दूसरा दीपिका के होम टाउन बेंगलुरु में। आपको मालूम ही होगा...