Amritsar Train Accident: पटरी पर रेलवे के इतिहास का सबसे बड़ा हादसा, जानिये कब और कहां कितने लोगों ने गंवाई जान...
Amritsar Train Accident: अमृतसर में बड़ा ट्रेन हादसा. नई दिल्ली: पंजाब के अमृतसर (Amritsar train accident) में दशहरे के दिन रावण दहन देखने आए लोगों के लिए किसी खौफनाक दिन से कम नहीं रहा. शुक्रवार की शाम रावन दहन के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से अब तक 61 लोगों की मौत हो गई है और 100 से अधिक लोग घायल हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है. दरअसल, अमृतसर के जोड़ा फाटक के पास शुक्रवार की शाम दशहरा (dussehra 2018) के मौके पर रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी थी. लोग रेल की पटरियों पर खड़े होकर रावण दहन देख रहे थे, तभी अचानक तेज रफ्तार में ट्रेन आई और सैकड़ों लोगों को कुचलती हुई चली गई. ट्रेन जालंधर से अमृतसर आ रही थी तभी जोड़ा फाटक पर यह हादसा हुआ. बता दें कि रेल पटरी पर होने वाला यह हादसा रेलवे के इतिहास की सबसे भीषण दुर्घटनाओं में शामिल हो गई है. मामले से जुड़ी अहम जानकारियां : 4 जून 2002: उत्तर प्रदेश में कासगंज फाटक को पार करते समय एक यात्री बस की कानपुर-कासगंज एक्सप्रेस टक्कर हुई. हादसे में 30 लोगों की मौत हो गई और 29 अन्य घायल हो ...