योगी सरकार द्वारा बदला गया इलाहाबाद के नाम का असर अब कागज से उतरकर सच्चाई में दिखने लगा है. इलाहाबाद के डीएम दफ्तर के बाहर जिलाधिकारी प्रयागराज के बैनर लग गए हैं. डीएम दफ्तर के बाहर की तस्वीर, फोटो क्रेडिट- पीटीआई उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा कुंभनगरी इलाहाबाद पर बहस अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुई थी कि इसका असर जमीन पर दिखना शुरू हो गया है. आधिकारिक रूप से नाम बदलने के कुछ दिन बाद ही इलाहाबाद के जिला अधिकारी दफ्तर (DM दफ्तर) का नाम भी बदल गया है. डीएम ऑफिस के बाहर अब "जिला अधिकारी, प्रयागराज" का बैनर चस्पा कर दिया गया है. बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट ने 16 अक्टूबर को आधिकारिक रूप से इलाहाबाद का नाम बदलने का फैसला किया था. इस प्रस्ताव की मंजूरी राज्यपाल रामनाइक के द्वारा भी मिल गई थी. विपक्ष के निशाने पर था फैसला नाम बदलने की इस परंपरा पर विपक्ष की कई पार्टियों ने सवाल उठाए थे, कांग्रेस-सपा-बसपा ने इलाहाबाद का नाम बदलने का पुरजोर विरोध किया था. इसके अलावा सोशल मीडिया पर इस खबर ने काफी सुर्खियां ब...