Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Amritsar dashhara Tragedy

Amritsar Tragedy, कई जिंदगियां निगल गया 'राजनीति का रावण', पोस्‍टर बना चर्चा का विषय

अमृतसर में दशहरा कार्यक्रम के दौरान हुआ हादसा राजनीति के रावण की करतूत थीफ राजनीति चमकाने के लिए किया गया यह आयोजन बिना किसी सुरक्षा प्रबंध के किए गए व नियमों की अनदेखी की गई। अमृतसर, [विपिन कुमार राणा/नितिन धीमान]।  यह दशहरा पर रावण दहन नहीं था। एक अदने से कार्यकर्ता से बड़ा राजनेता बनने का जुनून था। कांग्रेस नेता मिट्ठू मदान ने दशहरा उत्सव मनाने के लिए हर नियम का उल्लंघन किया। पूर्व विधायक डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को जोड़ा फाटक में दशहरा उत्सव में बुलाकर मिट्ठू अपना कद ऊंचा करना चाहता था। लेकिन, यहां कद और प्रतिष्ठा के चक्कर में दर्जनों लोगों की जिंदगी चली गई। हादसे के शिकार लोगों के परजिनों ने 'राजनीति के रावण' करार दिया है। लाेगों का कहना है कि इस घटना का प्रत्यक्ष कसूरवार आयोजक और जिला प्रशासन है। दूसरी ओर, इस कार्यक्रम के लिए लगाए गए पोस्‍टर पर हुई गलती चर्चा का विषय बन गई है। इस पर लिखा था, ' नेकी पर बदी की जीत' यानि अच्‍छाई पर बुराई की जीत। दशहरा कार्यक्रम के आयोजन में किया गया नियमों का उल्लंघन असल में जोड़ा फाटक में रा...