अमृतसर में हुए हादसे के बाद पंजाब के कैबिनेट मत्री नवूाजे कौर सिद्धू कर पत्नी डॉ. नाजवेत कौर सिद्धू निशाने पर आ गईं। उन पर हादसे के बाद कार्यक्रम स्थल से खिसक जाने का आरोप है। जेएनएन, अमृतसर। शहर के जोड़ा रेलवे फाटक के पास दशहरा कार्यक्रम के दौरान हुए भीषण हादसे में पजाब के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू भी निशाने पर आए गई हैं। बताया जाता है कि वह इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं और जब हादसा हुआ तो लाेगों की मदद करने के बजाए वह वहं से खिसक गईं। इससे लाेगों में आक्रोश है। काफी संख्या में लोग वहां प्रदर्शन कर रहे हैं और नवजोत कौर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। दूसरी ओर, डॉ. नवजोत कौर ने आरोपों को पूरी तरह नकार दिया। उन्हाेंने कहा कि वह हादसे से पहले वहां से जा चुकी थीं। वह हादसे में घायल लोगों को देखने अस्पतालों में भी गर्इं। जानकारी के अनुसार, हादसा स्थल जोड़ा फाटक अमृतसर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है। इस क्षेत्र से नवजाेत सिंह सिद्धू विधायक हैं और पहले उनकी पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू यहां का प्रतिनिध...