Skip to main content

लोगों ने कहा- हादसे के बाद नवजोत कौर खिसक गईं, नवजाेत बोलीं-पहले जा चुकी थी

लोगों ने कहा- हादसे के बाद नवजोत कौर खिसक गईं, नवजाेत बोलीं-पहले जा चुकी थी
अमृतसर में हुए हादसे के बाद पंजाब के कैबिनेट मत्री नवूाजे कौर सिद्धू कर पत्‍नी डॉ. नाजवेत कौर सिद्धू निशाने पर आ गईं। उन पर हादसे के बाद कार्यक्रम स्‍थल से खिसक जाने का आरोप है।
इसके बाद लोगों ने डॉ. नवजोत कौर को नहीं देखा तो उनमें आक्रोश फैल गया। लोगों ने इसके बाद उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। लोग रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए और प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। वे डॉ. नवाजोत कौर के खिलाफ हत्‍या का मामला दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।
मुख्य मेहमान ने फोन तक नहीं उठाया
घटना के दौरान मुख्य मेहमान डाॅ. नवजोत कौर सिद्धू मंच पर मौजूद थीं। लोगों का कहना है कि हादसे के बारे में उन्हें जानकारी दी जा चुकी थी, लेकिन उन्होंने घटना स्थल पर जाना उचित नहीं समझा। यही हाल आयोजन करवाने वाली महिला पार्षद विजय मदान और उनके बेटे सौरव मदान उर्फ मिटठू मदान का भी रहा। प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें घटना के बारे में जानकारी दी। लेकिन वे नहीं पहुंचे। गुस्साए लोगों ने सभी के खिलाफ नारेबाजी की और डाॅ. सिद्धू पर हत्या का मामला दर्ज करने के लिए देर रात तक ट्रैक पर डटे रहे।
दूसरी ओर, हादसे की जानकारी मिलने के बाद डॉ. नवजोत काैर अस्‍पताां में पहुंचीं और घायलों का हाल चाल लिया। वह वहां घायल लोगों के इलाज की व्‍यवस्‍था में लगी दिखीं। उन्‍हाेंने डॉक्‍टरों व चिकित्‍साकर्मियों से घायलों के इलाज को लेकर चर्चा भी करती दिखीं। 
डॉ नवजोत कौर ने कहा- हादसे पर राजनीति न हो
उधर, डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने अपनी सफाई दी। उन्‍होंने कहा, 'कार्यक्रम के दौरान रावण का पुतला जल चुका था और इसके बाद मैं वहां से चली गई थी। जिस समय हादसा हुआ उससे पहले मैं वहां से जा चुकी थीं। इस तरह की घटना पर राजनीति ठीक नहीं है। सबसे बड़ी प्राथमिकता घायलों का इलाज है। इस जगह पर हर साल दशहरा कार्य्क्रम होता है। जो लोग इस तरह के हादसे पर राजनीति कर रहे हैं उनको शर्म आनी चाहिए।'
डॉ. नवजोत कौर अस्पताल पहुंचीं और घायलों का इलाज किया। अमृतसर के गुरुनानक देव मेडिकल कालेज अस्पताल में पहुंची नवजोत कौर सिद्धू ने पत्रकारों से कहा कि नेता इस हादसे पर राजनीति न करें। उन्होंने कहा कि कुछ नेता इस हादसे पर संवेदना जताने के बजाय राजनीति कर रहे हैं जो उन्हें शोभा नहीं देती। डाॅ. सिद्धू ने कहा कि उन्हें हादसे के बारे में सूचना वहां निकल जाने के बाद मिली और वह तुरंत अस्पताल में पहुंचीं। उन्होंने कहा कि वह घायलों के लिए खून व दवाइयों का प्रबंध कर रही हैं। सारी रात वह अस्पताल में ही रहीं।
इससे पहले उनके घटना स्थल से चले जाने पर लोगों ने मंत्री नवजोत व उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उन्हें कोसा। यहां तक कहा कि जब तक सिद्धू मौके पर आकर अपनी पत्नी के कृत्य के लिए माफी नहीं मांगते तब तक मौके से शव नहीं उठाने देंगे।
बता दें कि गुरुनगरी में बेहद दर्दनाक हादसा हो गया और इसमें 60 से अधिक लोग मारे गए। सैकड़ों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मारे गए लोगों में बच्‍चे और महिलाएं भी शामिल हैं। यहां जोडा रेलवे फाटक के पास आयोजित दशहरा कार्यक्रम के दौरान रावण का जलता हुआ पुतला नीचे गिरने लगा। इससे वहां भगदड़ मच गई आैर लोग बचने के लिए पीछे रेलवे लाइन की ओर भागे। तभी वहां तेज गति से ट्रेन आई और लाेग कुछ समझ पाते कि उनको रौंदते हुई चली गई। ट्रेन पठानकोट से अमृतसर आ रही थी।
पूजा पाठ तक नहीं करवाया गया ट्रैक पर
जोड़ा फाटक पर किसी तरह का आयोजन करवाने से पहले आयोजनकर्ता वहां पूजा पाठ करवाते हैं। लेकिन इस बार राम लीला और रावण दहन से पहले किसी तरह की पूजा पाठ नहीं करवाया गया। लोगों में आक्रोश है कि आयोजकों की लापरवाही के चलते उक्त भयंकर हादसा हुई है।
लोगों का विरोध देखते हुए लौटे नेता
जब दर्दनाक हादसे के बारे में शिक्षा मंत्री ओम प्रकाश सोनी को पता चला तो वह तुरंत जोड़ा फाटक पर घटना स्थल का मुआयना करने पहुंच गए। लेकिन लोगों के गुस्से के सामने वह रुक नहीं पाए। लोगों के विरोध को देखते हुए वह अपने सुरक्षा कर्मी छोड़कर घटना स्थल से लौट गए। पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया, सांसद गुरजीत सिंह औजला को भी लोगों के विरोध के आगे वापस लौटना पड़ा।

Comments

Popular posts from this blog

दीपिका ने शेयर की अपनी फोटो, तो रणवीर ने किया ये Naughty कमेंट

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आज कल एक दूसरे पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। हालांकि ये प्यार अभी सोशल मीडिया के जरिए बरसाया जा रहा है। अब देखिए न हाल ही में दीपिका ने अपनी एक फोटो शेयर की और लिखा, 'मार्क जेकोब्स ने एक बार कहा था कि जो हमें पसंद है चलो उसे करें और उसे बहुत ज्यादा करें। दीपिका की इस फोटो पर उन्हें कई कमेंट आए जिनमें से एक रणवीर सिंह का भी था। रणवीर ने इस पर अपने अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा, 'मार्क सही कहते हैं, हमें बहुत ज्यादा करने की जरूरत है।' जब रणवीर की फोटो देख दीपिका ने कहा NO वैसे बता दें कि पिछले कुछ दिनों से दोनों ही एक दूसरी की फोटो पर कई कमेंट करते रहते हैं। अभी हाल ही में रणवीर ने अपने बचपन की एक फनी फोटो शेयर की थी। रणवीर की इस फोटो पर कई स्टार्स ने कमेंट किए थे, लेकिन दीपिका ने तो इस फोटो को देखकर सीधा 'नो' कह दिया था। इस दिन हो सकती है दोनों की शादी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों 10 नवंबर को शादी कर सकते हैं। दोनों स्विट्जरलैंड या इटली जाकर शादी रचा सकते हैं। खबर ये भी ह...

The Maha Kumbh Mela: A Spiritual Journey

The Maha Kumbh Mela: A Spiritual Journey      Maha Kumbh Mela, held every 12 years, is one of the largest religious gatherings in the world, attracting millions of pilgrims and tourists from across the globe. This grand festival is a confluence of spirituality, culture, and tradition, celebrated at four sacred rivers: the Ganges, Yamuna, Godavari, and Saraswati. The event is not just a religious pilgrimage; it is a vibrant tapestry of rituals, beliefs, and communal harmony that showcases the rich cultural heritage of India. Historical Significance The origins of the Kumbh Mela can be traced back to ancient Hindu mythology. According to legend, the gods and demons churned the ocean of milk to obtain the nectar of immortality, known as "amrit." During this process, four drops of nectar fell at four locations: Prayagraj (formerly Allahabad), Haridwar, Ujjain, and Nashik. These sites became the focal points for the Kumbh Mela, where devotees gather to take a holy dip in the s...

दीपिका और रणवीर ने ट्विटर पर बताई शादी की तारीख

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस दीपिका  पादुकोण और रणवीर सिंह के फैन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। काफी वक्त से इनकी शादी चर्चा का विषय बनी हुई थी और आखिरकार आज दोनों ने शादी की तारीख का भी ऐलान कर दिया। जी हां, बॉलिवुड का यह रोमांटिक कपल इसी साल 14-15 नवंबर को शादी के  पिका और रणवीर ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। दोनों ने शादी का कार्ड ट्विटर पर शेयर किया है जिसमें शादी की तारीख लिखी है। यह हिन्दी और अंग्रेजी, दोनों ही भाषा में शेयर किया गया है। Ranveer Singh ✔ @RanveerOfficial 4:03 PM - Oct 21, 2018 50K 11.5K people are talking about this Twitter Ads info and privacy सूत्रों के अनुसार, चूंकि यह मौका दीपिका और रणवीर के लिए बेहद खास है, इसलिए इस शादी में सिर्फ दोनों के खास दोस्त और परिवारवाले शामिल होंगे। खबरों की मानें तो शादी इटली के लेक कोमो में होगी। हालांकि रणवीर और दीपिका भारत आने पर दो रिसेप्शन रखेंगे। एक रिसेप्शन मुंबई में तो वहीं दूसरा दीपिका के होम टाउन बेंगलुरु में। आपको मालूम ही होगा...