Skip to main content

इलाहाबाद का नाम बदलने के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती

फाइल फोटो: इलाहाबाद हाई कोर्ट

प्रयागराज 
उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज करने के राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। अधिवक्ता सुनीता शर्मा ने यह जनहित याचिका दाखिल की है। याचिका में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी पक्षकार बनाया गया है। 



याची के अधिवक्ता विजय चन्द्र 
श्रीवास्तव ने बताया, 'पहले 'इला' के नाम से 'इलावास' बसाया गया था, जिसे बाद में इलाहाबाद कहा जाने लगा। लोग सैकड़ों साल से प्रयाग को इलाहाबाद के नाम से जानते हैं।' याचिका में अर्द्धकुंभ को कुंभ घोषित करने पर भी आपत्ति की गई है। 18 अक्टूबर 2018 को जारी की गई अधिसूचना को भी याचिका को चुनौती दी गई है। इसी अधिसूचना में राज्य सरकार द्वारा इलाहाबाद का नाम प्रयागराज घोषित किया गया था। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की मौजूदा योगी आदित्यनाथ सरकार ने 18 अक्टूबर को अधिसूचना जारी करके ऐलान किया था कि इलाहाबाद को अब प्रयागराज के नाम से जाना जाएगा। इस परिवर्तन के पीछे सरकार का तर्क था कि पहले इस शहर का नाम प्रयाग ही था, जिसे मुगल शासक अकबर द्वारा बदलकर इलाहाबाद कर दिया गया था। 

Comments

Popular posts from this blog

'कुंभ' ने नास्तिक को भी बना दिया आस्तिक: यह ऑस्ट्रेलियाई बाबा 'कुंभ स्नान' का बना चुका है रिकॉर्ड

इस बार प्रयागराज में चल रहे कुंभ (Kumbh2019) में ऑस्ट्रेलिया से आए सर्वांगगिरी बाबा सबका ध्यान खींच रहे हैं. खास बात यह है कि 1998 में भारत आने से पहले सर्वांगगिरी बाबा नास्तिक थे. ऑस्ट्रेलिया का यह बाबा दसवीं बार कुंभ पहुंचा खास बातें अभी तक दसवीं बार आ चुके हैं कुंभ भारत आने से पहले थे नास्तिक इस बार आकर्षण का केंद्र बने हैं बाबा प्रयागराज:  आस्था का पर्व कुंभ (Kumbh2019) न सिर्फ देश में रहने वाले लोगों के महत्वपूर्ण है बल्कि इसकी महत्ता इतनी है इसमें हिस्सा लेने के लिए लोग सात समन्दर पार से लोग हर बार भारत आते हैं. इस बार प्रयागराज में चल रहे कुंभ (Kumbh2019) में ऑस्ट्रेलिया से आए सर्वांगगिरी बाबा सबका ध्यान खींच रहे हैं. खास बात यह है कि 1998 में भारत आने से पहले सर्वांगगिरी बाबानास्तिक थे. मेलबर्न में पले-बढ़े ये बाबा पहले बस योग करते थे फिर भारत आकर सनातन धर्म से वाफ़िक़ हुए और अब धर्म-कर्म में रम गए हैं. भारत आने के बाद उन्होंने गुरु गुरु मंगलगिरी से शिक्षा ली. बाबा के अनुसार शुरू में उन्हें हिंदी समझने में दिक...

दीपिका और रणवीर ने ट्विटर पर बताई शादी की तारीख

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस दीपिका  पादुकोण और रणवीर सिंह के फैन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। काफी वक्त से इनकी शादी चर्चा का विषय बनी हुई थी और आखिरकार आज दोनों ने शादी की तारीख का भी ऐलान कर दिया। जी हां, बॉलिवुड का यह रोमांटिक कपल इसी साल 14-15 नवंबर को शादी के  पिका और रणवीर ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। दोनों ने शादी का कार्ड ट्विटर पर शेयर किया है जिसमें शादी की तारीख लिखी है। यह हिन्दी और अंग्रेजी, दोनों ही भाषा में शेयर किया गया है। Ranveer Singh ✔ @RanveerOfficial 4:03 PM - Oct 21, 2018 50K 11.5K people are talking about this Twitter Ads info and privacy सूत्रों के अनुसार, चूंकि यह मौका दीपिका और रणवीर के लिए बेहद खास है, इसलिए इस शादी में सिर्फ दोनों के खास दोस्त और परिवारवाले शामिल होंगे। खबरों की मानें तो शादी इटली के लेक कोमो में होगी। हालांकि रणवीर और दीपिका भारत आने पर दो रिसेप्शन रखेंगे। एक रिसेप्शन मुंबई में तो वहीं दूसरा दीपिका के होम टाउन बेंगलुरु में। आपको मालूम ही होगा...