Skip to main content

आज लॉन्च होगा 48MP कैमरा वाला Redmi Note 7, जानें स्पेसिफिकेशंस



चाइनीज स्मार्टफोन मेकर शाओमी आज अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 7 भारत में लॉन्च करने जा रही है। शाओमी ने इस फोन को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया था और अब इसे भारत में लॉन्च करने जा रही है। इस फोन के साथ शाओमी अपने सब-ब्रैंड रेडमी को अलग ब्रैंड के तौर पर पेश कर रही है और उम्मीद है कि रेडमी नोट 7 , रेडमी को एक इंडिपेंडेंट ब्रैंड के तौर पर स्थापित करने में कामयाब होगा। शाओमी रेडमी 7 को 48 मेगापिक्सल के दमदार और बेहतरीन फीचर वाले कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है।


Redmi Note 7 को चीन में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। यह ग्लास बॉडी वाला पहला Redmi फोन है, जिसमें 6.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर पर चलने वाला यह फोन 3GB/4GB और 6GB रैम वेरियंट में आता है। फोन में 4,000 mAh की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग को सपॉर्ट करती है। इस स्मार्टफोन के रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। साथ ही, यह स्मार्टफोन फेस अनलॉक को सपॉर्ट करता है। इसके अलावा एक वेबपेज की रिपोर्ट के मुताबिक, यह स्मार्टफोन स्प्लैश प्रूफ भी होगा। वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन के साथ आने वाले इस फोन में स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रटेक्शन मौजूद है।


48 मेगापिक्सल कैमरा

स्मार्टफोन के रियर में ड्यूल कैमरा सेटअप है। फोन के बैक में 48 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन के फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें AI फीचर्स और पोट्रैट मोड दिया गया है। Redmi Note 7 में Type-C USB चार्जिंग ऑप्शन भी है। फोन में क्वॉलकॉम क्विक चार्ज 4.0 सपॉर्ट के अलावा हेडफोन जैक भी दिया गया है। चीन में Redmi Note 7 को तीन रैम ऑप्शंस (3GB, 4GB और 6GB) में पेश किया गया है। बता दें, रेडमी नोट 7 का बैक पैनल ग्लास फिनिश के साथ आता है जो इसे काफी प्रीमियम लुक देता है।

मिलेंगे कई स्टोरेज ऑप्शंस

अगर स्टोरेज की बात करें तो इसमें 32GB या 64GB का विकल्प है। इस फोन के बैक में ग्लास डिजाइन है। अगर Redmi Note 7 के स्टोरेज की बात करें तो इसमें 32GB या 64GB का विकल्प है। भारत में Redmi Note 7 की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये से शुरू हो सकती है। रेडमी नोट 7 क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ ऐंड्रॉयड 8.1 ऑरियो पर काम करता है जिसे शाओमी के MIUI से कस्टमाइज किया गया है। यह फोन एक्सक्लूसिवली फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए अवेलेबल होगा।

Comments

Popular posts from this blog

दीपिका ने शेयर की अपनी फोटो, तो रणवीर ने किया ये Naughty कमेंट

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आज कल एक दूसरे पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। हालांकि ये प्यार अभी सोशल मीडिया के जरिए बरसाया जा रहा है। अब देखिए न हाल ही में दीपिका ने अपनी एक फोटो शेयर की और लिखा, 'मार्क जेकोब्स ने एक बार कहा था कि जो हमें पसंद है चलो उसे करें और उसे बहुत ज्यादा करें। दीपिका की इस फोटो पर उन्हें कई कमेंट आए जिनमें से एक रणवीर सिंह का भी था। रणवीर ने इस पर अपने अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा, 'मार्क सही कहते हैं, हमें बहुत ज्यादा करने की जरूरत है।' जब रणवीर की फोटो देख दीपिका ने कहा NO वैसे बता दें कि पिछले कुछ दिनों से दोनों ही एक दूसरी की फोटो पर कई कमेंट करते रहते हैं। अभी हाल ही में रणवीर ने अपने बचपन की एक फनी फोटो शेयर की थी। रणवीर की इस फोटो पर कई स्टार्स ने कमेंट किए थे, लेकिन दीपिका ने तो इस फोटो को देखकर सीधा 'नो' कह दिया था। इस दिन हो सकती है दोनों की शादी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों 10 नवंबर को शादी कर सकते हैं। दोनों स्विट्जरलैंड या इटली जाकर शादी रचा सकते हैं। खबर ये भी ह...

दीपिका और रणवीर ने ट्विटर पर बताई शादी की तारीख

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस दीपिका  पादुकोण और रणवीर सिंह के फैन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। काफी वक्त से इनकी शादी चर्चा का विषय बनी हुई थी और आखिरकार आज दोनों ने शादी की तारीख का भी ऐलान कर दिया। जी हां, बॉलिवुड का यह रोमांटिक कपल इसी साल 14-15 नवंबर को शादी के  पिका और रणवीर ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। दोनों ने शादी का कार्ड ट्विटर पर शेयर किया है जिसमें शादी की तारीख लिखी है। यह हिन्दी और अंग्रेजी, दोनों ही भाषा में शेयर किया गया है। Ranveer Singh ✔ @RanveerOfficial 4:03 PM - Oct 21, 2018 50K 11.5K people are talking about this Twitter Ads info and privacy सूत्रों के अनुसार, चूंकि यह मौका दीपिका और रणवीर के लिए बेहद खास है, इसलिए इस शादी में सिर्फ दोनों के खास दोस्त और परिवारवाले शामिल होंगे। खबरों की मानें तो शादी इटली के लेक कोमो में होगी। हालांकि रणवीर और दीपिका भारत आने पर दो रिसेप्शन रखेंगे। एक रिसेप्शन मुंबई में तो वहीं दूसरा दीपिका के होम टाउन बेंगलुरु में। आपको मालूम ही होगा...

इलाहाबाद का नाम बदलने के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती

फाइल फोटो: इलाहाबाद हाई कोर्ट प्रयागराज   उत्तर प्रदेश में   इलाहाबाद   का नाम बदलकर प्रयागराज करने के राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ इलाहाबाद   हाई कोर्ट   में याचिका दाखिल की गई है। अधिवक्ता सुनीता शर्मा ने यह जनहित याचिका दाखिल की है। याचिका में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी पक्षकार बनाया गया है।   याची के अधिवक्ता विजय चन्द्र  श्रीवास्तव ने बताया, 'पहले 'इला' के नाम से 'इलावास' बसाया गया   था, जिसे बाद में इलाहाबाद कहा जाने लगा। लोग सैकड़ों साल से प्रयाग को इलाहाबाद के नाम से जानते हैं।' याचिका में अर्द्धकुंभ को कुंभ घोषित करने पर भी आपत्ति की गई है। 18 अक्टूबर 2018 को जारी की गई अधिसूचना को भी याचिका को चुनौती दी गई है। इसी अधिसूचना में राज्य सरकार द्वारा इलाहाबाद का नाम प्रयागराज घोषित किया गया था।   गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की मौजूदा योगी आदित्यनाथ सरकार ने 18 अक्टूबर को अधिसूचना जारी करके ऐलान किया था कि इलाहाबाद को अब प्रयागराज के नाम से जाना जाएगा। इस परिवर्तन के पीछे सरकार का तर्क था कि पहले इस शहर का नाम प्रयाग ही ...