चाइनीज स्मार्टफोन मेकर शाओमी आज अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 7 भारत में लॉन्च करने जा रही है। शाओमी ने इस फोन को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया था और अब इसे भारत में लॉन्च करने जा रही है। इस फोन के साथ शाओमी अपने सब-ब्रैंड रेडमी को अलग ब्रैंड के तौर पर पेश कर रही है और उम्मीद है कि रेडमी नोट 7 , रेडमी को एक इंडिपेंडेंट ब्रैंड के तौर पर स्थापित करने में कामयाब होगा। शाओमी रेडमी 7 को 48 मेगापिक्सल के दमदार और बेहतरीन फीचर वाले कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है। Redmi Note 7 को चीन में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। यह ग्लास बॉडी वाला पहला Redmi फोन है, जिसमें 6.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर पर चलने वाला यह फोन 3GB/4GB और 6GB रैम वेरियंट में आता है। फोन में 4,000 mAh की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग को सपॉर्ट करती है। इस स्मार्टफोन के रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। साथ ही, यह स्मार्टफोन फेस अनलॉक को सपॉर्ट करता है। इसके अलावा एक वेबपेज की रिपोर्ट के मुताबिक, यह स्मार्टफोन स्प्लैश प्रूफ भी होगा। वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन के सा...