Skip to main content

FLIPKART से इस्तीफे के बाद बोले बिन्नी- कुछ दिन और रहने की थी इच्छा

फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीईओ बिन्नी बंसल ने मंगलवार को अपने इस्तीफे के बाद एक लेटर साझा किया है. जानें इस लेटर में उन्होंने क्या कहा है.

बिन्नी बंसल (Twitter Photo)

ई-कॉमर्स दिग्गज फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीईओ बिन्नी बंसल ने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद कंपनी के कर्मचारियों के लिए अपना लेटर साझा किया है. इसमें उन्होंने कहा कि  साल 2007 में हमने मामूली संसाधनों के साथ फ्लिपकार्ट की यात्रा शुरू की थी. इस दौरान सफर कठिन भी रहा, लेकिन हमें सफलता भी मिली. इस साल की शुरुआत में हमनें वॉलमार्ट के साथ साझेदारी की. वो हमारे बेहतरीन पार्टनर हैं और मैं हमारे अच्छे भविष्य के लिए आशावादी हूं.
बता दें कि मंगलवार को फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीईओ बिन्नी बंसल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इसकी जानकारी कंपनी ने एक बयान जारी कर दी. कंपनी ने कहा कि बिन्नी कंपनी की स्थापना से लेकर अब तक कंपनी का अहम हिस्सा रहे हैं. बिन्नी बंसल का यह इस्तीफा ऐसे समय में आया है, जब उनके खिलाफ पर्सनल मिसकंडक्ट करने के आरोप में जांच चल रही थी.
फ्लिपकार्ट फैमिली के लिए अपने लेटर में बिन्नी ने कहा कि वॉलमार्ट के साथ सौदा हो जाने के बाद उनकी इच्छा कुछ और तिमाहियों तक वर्तमान भूमिका में रहने की थी. हालांकि हाल में हुई कुछ व्यक्तिगत घटनाओं की वजह से उन्हें जल्द इस्तीफा देने पड़ गया. उन्होंने कहा, ये घटनाएं मेरे खिलाफ किए गए गंभीर व्यक्तिगत दुर्व्यवहार के दावे से संबंधित हैं. आरोपों ने मुझे चकित कर दिया और मैं इन्हें सिरे खारिज करता हूं.
इस घटना के बाद से मेरे और मेरे परिवार के लिए समय चुनौतीपूर्ण रहा है. मुझे चिंता थी कि ये घटना मेरी कंपनी और मेरी टीम के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है. इन सारी बातों को ध्यान में रखकर मैंने अध्यक्ष और समूह के सीईओ के पद से इस्तीफा देना बेहतर समझा.
बिन्नी ने कहा कि मैं कंपनी में एक बड़ा शेयरहोल्डर बना रहूंगा और बोर्ड ऑफ डॉयरेक्टर्स के सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं जारी रखूंगा. मैं  आश्वस्त हूं कि कंपनी कल्याण, अनंत और समीर जैसे अनुभवी लीडर्स के हाथ में है.
पढ़ें वॉलमार्ट की बिन्नी बंसल के इस्तीफे पर सफाई
उनके ख‍िलाफ यह जांच पर्सनल मिसकंडक्ट के आरोप को लेकर की जा रही थी. वॉलमार्ट ने अपने बयान में कहा कि ब‍िन्नी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है. हालांकि इसके बाद भी यह हमारी जिम्मेदारी थी कि हम इस मामले में जांच करें.
वॉलमार्ट ने आगे कहा कि वैसे जांच में बंसल के खिलाफ उसे कोई सबूत तो नहीं मिले. लेकिन इसमें फैसले को लेकर कई और खाम‍ियां सामने जरूर आईं. इसमें पारदर्श‍िता का मुद्दा भी शामिल था. इसको लेकर बिन्नी का जो रवैया रहा. उसको देखते हुए ही हमने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है.
वॉलमार्ट की तरफ से जारी बयान में सचिन बंसल के इस्तीफा देने के लिए पर्सनल मिसकंडक्ट को वजह बताया गया है. यहां बता दें कि सीरियस पर्सनल मिसकंडक्ट का आशय निजी स्तर पर दुर्व्यवहार का मामला हो सकता है. जिसमें कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार जैसी घटनाएं शामिल हो सकती हैं.
बता दें कि वॉलमार्ट ने फ्ल‍िपकार्ट में 77 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदी है. इसी साल मई में यह 16 अरब डॉलर की डील हुई थी.

Comments

  1. 1xbet korean | legalbet.co.kr - legalbet
    1xbet korean. This website uses cookies. You agree to our use of cookies. You may also like: 1xbet thailand Privacy Policy; Accepts Cookies; Terms of Use; Cookies

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

दीपिका ने शेयर की अपनी फोटो, तो रणवीर ने किया ये Naughty कमेंट

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आज कल एक दूसरे पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। हालांकि ये प्यार अभी सोशल मीडिया के जरिए बरसाया जा रहा है। अब देखिए न हाल ही में दीपिका ने अपनी एक फोटो शेयर की और लिखा, 'मार्क जेकोब्स ने एक बार कहा था कि जो हमें पसंद है चलो उसे करें और उसे बहुत ज्यादा करें। दीपिका की इस फोटो पर उन्हें कई कमेंट आए जिनमें से एक रणवीर सिंह का भी था। रणवीर ने इस पर अपने अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा, 'मार्क सही कहते हैं, हमें बहुत ज्यादा करने की जरूरत है।' जब रणवीर की फोटो देख दीपिका ने कहा NO वैसे बता दें कि पिछले कुछ दिनों से दोनों ही एक दूसरी की फोटो पर कई कमेंट करते रहते हैं। अभी हाल ही में रणवीर ने अपने बचपन की एक फनी फोटो शेयर की थी। रणवीर की इस फोटो पर कई स्टार्स ने कमेंट किए थे, लेकिन दीपिका ने तो इस फोटो को देखकर सीधा 'नो' कह दिया था। इस दिन हो सकती है दोनों की शादी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों 10 नवंबर को शादी कर सकते हैं। दोनों स्विट्जरलैंड या इटली जाकर शादी रचा सकते हैं। खबर ये भी ह...

दीपिका और रणवीर ने ट्विटर पर बताई शादी की तारीख

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस दीपिका  पादुकोण और रणवीर सिंह के फैन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। काफी वक्त से इनकी शादी चर्चा का विषय बनी हुई थी और आखिरकार आज दोनों ने शादी की तारीख का भी ऐलान कर दिया। जी हां, बॉलिवुड का यह रोमांटिक कपल इसी साल 14-15 नवंबर को शादी के  पिका और रणवीर ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। दोनों ने शादी का कार्ड ट्विटर पर शेयर किया है जिसमें शादी की तारीख लिखी है। यह हिन्दी और अंग्रेजी, दोनों ही भाषा में शेयर किया गया है। Ranveer Singh ✔ @RanveerOfficial 4:03 PM - Oct 21, 2018 50K 11.5K people are talking about this Twitter Ads info and privacy सूत्रों के अनुसार, चूंकि यह मौका दीपिका और रणवीर के लिए बेहद खास है, इसलिए इस शादी में सिर्फ दोनों के खास दोस्त और परिवारवाले शामिल होंगे। खबरों की मानें तो शादी इटली के लेक कोमो में होगी। हालांकि रणवीर और दीपिका भारत आने पर दो रिसेप्शन रखेंगे। एक रिसेप्शन मुंबई में तो वहीं दूसरा दीपिका के होम टाउन बेंगलुरु में। आपको मालूम ही होगा...

इलाहाबाद का नाम बदलने के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती

फाइल फोटो: इलाहाबाद हाई कोर्ट प्रयागराज   उत्तर प्रदेश में   इलाहाबाद   का नाम बदलकर प्रयागराज करने के राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ इलाहाबाद   हाई कोर्ट   में याचिका दाखिल की गई है। अधिवक्ता सुनीता शर्मा ने यह जनहित याचिका दाखिल की है। याचिका में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी पक्षकार बनाया गया है।   याची के अधिवक्ता विजय चन्द्र  श्रीवास्तव ने बताया, 'पहले 'इला' के नाम से 'इलावास' बसाया गया   था, जिसे बाद में इलाहाबाद कहा जाने लगा। लोग सैकड़ों साल से प्रयाग को इलाहाबाद के नाम से जानते हैं।' याचिका में अर्द्धकुंभ को कुंभ घोषित करने पर भी आपत्ति की गई है। 18 अक्टूबर 2018 को जारी की गई अधिसूचना को भी याचिका को चुनौती दी गई है। इसी अधिसूचना में राज्य सरकार द्वारा इलाहाबाद का नाम प्रयागराज घोषित किया गया था।   गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की मौजूदा योगी आदित्यनाथ सरकार ने 18 अक्टूबर को अधिसूचना जारी करके ऐलान किया था कि इलाहाबाद को अब प्रयागराज के नाम से जाना जाएगा। इस परिवर्तन के पीछे सरकार का तर्क था कि पहले इस शहर का नाम प्रयाग ही ...