Skip to main content

यूपीः सिनेमाघरों में राष्ट्रगान के बाद कुम्भ का लोगो दिखाना अनिवार्य

अवस्थी ने कहा कि इसे जल्द ही अमल में लाया जाएगा. ऐसा इसलिये किया जाएगा ताकि लोग इस धार्मिक आयोजन के उद्देश्य और महत्व को जान सकें. उन्होंने बताया कि नए लोगो में स्वास्तिक चिन्ह बना हुआ है और साधुओं का एक समूह पवित्र संगम में स्नान करता हुआ दिख रहा है.

यूपी के CM योगी आदित्यनाथ यूपी के CM योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के सिनेमाघरों में जल्द ही फिल्म शुरू होने से पहले सुनाये जाने वाले राष्ट्रगान के बाद कुम्भ मेले का नया प्रतीक चिन्ह लोगो भी अनिवार्य रूप से दिखाया जाएगा. प्रदेश के पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि प्रदेश के सिनेमाघरों में राष्ट्रगान के बाद कुम्भ मेले का लोगो भी दिखाना होगा.
अवस्थी ने कहा कि इसे जल्द ही अमल में लाया जाएगा. ऐसा इसलिये किया जाएगा ताकि लोग इस धार्मिक आयोजन के उद्देश्य और महत्व को जान सकें. उन्होंने बताया कि नए लोगो में स्वास्तिक चिन्ह बना हुआ है और साधुओं का एक समूह पवित्र संगम में स्नान करता हुआ दिख रहा है.
उन्होंने कहा कि यह निर्णय सभी सरकारी पत्रों में कुम्भ का लोगो छापे जाने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद किया गया है. कुम्भ मेले को हाल में यूनेस्को की विश्व धरोहरों की फेहरिस्त में शामिल किया गया था.
कुंभ मेला जनवरी 2019 में आयोजित किया जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस विशाल धार्मिक कार्यक्रम की पुख्ता तैयारियां करने के आदेश पहले ही जारी कर दिए हैं.
CM योगी ने जारी किया था LOGO
दिसंबर के पहले पखवाड़े में मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने कुंभ मेले का LOGO जारी किया. भगवा गोले में कई प्रतीक चिन्हों को समेटे कुंभ का ये LOGO मेले के आयोजन के 1 साल से ज्यादा पहले ही जारी किया गया है.
योगी सरकार अगले एक साल में कुंभ मेले के LOGO को देश और दुनिया में लोकप्रिय बना देना चाहती है, ताकि एक LOGO से ही कुंभ की पहचान हो जाए. यह लोगो सरकार की तमाम प्रचार सामग्रियों का हिस्सा है.
बता दें 2019 जनवरी में योगी सरकार प्रयाग यानी इलाहाबाद में लगने वाले मेले को बड़े आयोजन के तौर पर मनाने की तैयारी कर रही है. 11 दिसंबर को लखनऊ स्थित राज भवन में हुए कार्यक्रम पहली बार कुंभ के लिए LOGO और शुभंकर जारी किया गया है.  
क्या है कुंभ के लोगो में
भगवा गोले के बीच में बनाया गया LOGO कुंभ में सरकार के प्रतीक के तौर पर होगा. इस LOGO में भगवा गोले के भीतर || सर्व सिद्धि प्रद:कुंभ:|| श्लोक लिखा गया है. इसके अलावा कई प्रतीक चिन्ह बनाए गए हैं, जिसमें स्नान करते साधु, मंदिरों की श्रृंखला, गंगा नदी की तस्वीर, कलश पर नारियल भी बना हैं.

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

दीपिका ने शेयर की अपनी फोटो, तो रणवीर ने किया ये Naughty कमेंट

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आज कल एक दूसरे पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। हालांकि ये प्यार अभी सोशल मीडिया के जरिए बरसाया जा रहा है। अब देखिए न हाल ही में दीपिका ने अपनी एक फोटो शेयर की और लिखा, 'मार्क जेकोब्स ने एक बार कहा था कि जो हमें पसंद है चलो उसे करें और उसे बहुत ज्यादा करें। दीपिका की इस फोटो पर उन्हें कई कमेंट आए जिनमें से एक रणवीर सिंह का भी था। रणवीर ने इस पर अपने अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा, 'मार्क सही कहते हैं, हमें बहुत ज्यादा करने की जरूरत है।' जब रणवीर की फोटो देख दीपिका ने कहा NO वैसे बता दें कि पिछले कुछ दिनों से दोनों ही एक दूसरी की फोटो पर कई कमेंट करते रहते हैं। अभी हाल ही में रणवीर ने अपने बचपन की एक फनी फोटो शेयर की थी। रणवीर की इस फोटो पर कई स्टार्स ने कमेंट किए थे, लेकिन दीपिका ने तो इस फोटो को देखकर सीधा 'नो' कह दिया था। इस दिन हो सकती है दोनों की शादी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों 10 नवंबर को शादी कर सकते हैं। दोनों स्विट्जरलैंड या इटली जाकर शादी रचा सकते हैं। खबर ये भी ह...

The Maha Kumbh Mela: A Spiritual Journey

The Maha Kumbh Mela: A Spiritual Journey      Maha Kumbh Mela, held every 12 years, is one of the largest religious gatherings in the world, attracting millions of pilgrims and tourists from across the globe. This grand festival is a confluence of spirituality, culture, and tradition, celebrated at four sacred rivers: the Ganges, Yamuna, Godavari, and Saraswati. The event is not just a religious pilgrimage; it is a vibrant tapestry of rituals, beliefs, and communal harmony that showcases the rich cultural heritage of India. Historical Significance The origins of the Kumbh Mela can be traced back to ancient Hindu mythology. According to legend, the gods and demons churned the ocean of milk to obtain the nectar of immortality, known as "amrit." During this process, four drops of nectar fell at four locations: Prayagraj (formerly Allahabad), Haridwar, Ujjain, and Nashik. These sites became the focal points for the Kumbh Mela, where devotees gather to take a holy dip in the s...

दीपिका और रणवीर ने ट्विटर पर बताई शादी की तारीख

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस दीपिका  पादुकोण और रणवीर सिंह के फैन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। काफी वक्त से इनकी शादी चर्चा का विषय बनी हुई थी और आखिरकार आज दोनों ने शादी की तारीख का भी ऐलान कर दिया। जी हां, बॉलिवुड का यह रोमांटिक कपल इसी साल 14-15 नवंबर को शादी के  पिका और रणवीर ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। दोनों ने शादी का कार्ड ट्विटर पर शेयर किया है जिसमें शादी की तारीख लिखी है। यह हिन्दी और अंग्रेजी, दोनों ही भाषा में शेयर किया गया है। Ranveer Singh ✔ @RanveerOfficial 4:03 PM - Oct 21, 2018 50K 11.5K people are talking about this Twitter Ads info and privacy सूत्रों के अनुसार, चूंकि यह मौका दीपिका और रणवीर के लिए बेहद खास है, इसलिए इस शादी में सिर्फ दोनों के खास दोस्त और परिवारवाले शामिल होंगे। खबरों की मानें तो शादी इटली के लेक कोमो में होगी। हालांकि रणवीर और दीपिका भारत आने पर दो रिसेप्शन रखेंगे। एक रिसेप्शन मुंबई में तो वहीं दूसरा दीपिका के होम टाउन बेंगलुरु में। आपको मालूम ही होगा...